चुनाव से पहले अवैध कॉलोनियां नियमित करने का वादा

BJP सरकार ने फेरा केजरीवाल की उम्मीदों पर पानी


दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। मोदी सरकार ने बुधवार यानी की आज दिल्ली की सभी अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का बड़ा फैसला लिया है। इतना ही नहीं केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर भी लगा दी गई है।



इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दी है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कॉलोनियों को वैध करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार एक साथ काम करेंगे और कॉलोनियों के निवासियों को उनका हक मिलेगा , आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली सीएम अरविंद  केजरीवाल ने कहा था कि कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दिल्ली सरकार ने ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। 1797 कॉलोनियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, ये कॉलोनियां सरकारी जमीन पर बनी हैं। इन कॉलोनियों में करीब 40 लाख लोग रहते हैं।


आपको बता दें कि दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को 2 फेज में नियमित करने का काम किया जा रहा है। पहले फेज में 1797 कॉलोनियां हैं। इसके बाद भी अगर 1 जनवरी 2015 तक 1797 के अलावा कोई कॉलोनी बच गई है तो उसकी भी लिस्ट बनाई जाए।


दिल्ली में अवैध कॉलोनियां का मुद्दा पहले भी उठता रहा है। चुनाव के दौरान इन कॉलोनियों के मुद्दे खूब उठते रहे हैं। दिल्ली सरकार ने 2 नवंबर, 2015 को अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था।